सभी समाचार एवं घटनाक्रम पर वापस जाएं
समाचार

CNH इंडस्ट्रियल (इंडिया) द्वारा अपने सभी कर्मचारियों के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत


कैपिटल गूड्स सेक्टर में विश्व की अग्रणी कंपनी CNH इंडस्ट्रियल, जो भारत में कृषि उपकरण (न्यू हॉलैंड एग्रीकल्चर और केस-IH) तथा कंस्ट्रक्शन एक्विपमेंट (केस कंस्ट्रक्शन एक्विपमेंट) का निर्माण करती है, ने भारत में अपने सभी कर्मचारियों के लिए कंपनी द्वारा संचालित कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरु करने की घोषणा की है। कंपनी की इस पहल का उद्देश्य मौजूदा महामारी के दौरान अपने कर्मचारियों के लिए अच्छा स्वास्थ्य, सुरक्षा और खुशहाली को सुनिश्चित करना है। इस अभियान के लिए सभी खर्चों का वहन कंपनी द्वारा किया जाएगा, जिसमें ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों सहित सभी 4000 कर्मचारियों को सम्मिलित किया जायेगा ।

इस बारे में रौनक वर्मा, कंट्री मैनेजर, CNH इंडस्ट्रियल इंडिया एवं सार्क ने बताया कि, “हमारे कर्मचारियों का स्वास्थ्य और उनकी खुशहाली ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। वैक्सीन की उपलब्धता के साथ, कंपनी के सभी संचालन स्थलों पर सभी कर्मचारियों के लिए चरणबद्ध तरीके से टीकाकरण अभियान शुरु किया गया है। इस अभियान के साथ हम अपने सभी कर्मचारियों के लिए एक सुरक्षित माहौल तैयार कर रहे हैं। इसके साथ ही हम किसी भी कर्मचारी के बीमार पड़ने और अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं और उन्हें हर संभव मदद भी प्रदान कर रहे हैं।”

यह टीकाकरण कार्यक्रम ग्रेटर नोएडा स्थित CNH इंडस्ट्रियल प्लांट में सभी कर्मचारियों के लिए 7 जून से शुरु किया गया है। इसके बाद, वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार पितमपुर और पुणे प्लांट सहित गुड़गांव कॉर्पोरेट ऑफिस में भी टीकारण कार्यक्रम चलाया जाएगा।



सभी समाचार एवं घटनाक्रम पर वापस जाएं


New Holland Agriculture a brand of CNH Industrial N.V. ©
शीर्ष पर वापस जाएँ